फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को झटका: शिमला में एचआरटीसी ने बढ़ाया टैक्सियों का किराया, अब लगेंगे इतने रुपये

Tue, 25 Feb 2025 02:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी टैक्सी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने यात्रियों को झटका देते हुए शिमला शहर व आसपास चलने वाली अपनी टैक्सियों के किराये में बढ़ोतरी कर दी है। एचआरटीसी की 22 फरवरी को हुई निदेशक मंडल की बैठक में शिमला शहर और उसके आसपास चलने वाली एचआरटीसी इनोवा टैक्सियों (राइड विद प्राइड) के किराये में संशोधन का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अब इस निर्णय के संबंध में एचआरटीसी प्रबंधन ने आरटीओ शिमला को पत्र लिखकर सूचित किया है। इस फैसले के अनुसार निदेशक मंडल ने प्रत्येक किराया स्लैब में 10 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक स्लैब में किराया शुल्क अपरिवर्तित रहेगा। मरीजों के लिए संजौली-आईजीएमसी पर चलने वाली टैक्सियों का किराया भी पुराना ही रहेगा।

विज्ञापन

यहां जानिए संशोधित किराया दरें
दूरी(कि.मी. में) माैजूदा किराया   संशोधित किराया    
  सामान्य वरिष्ठ नागरिक   सामान्य वरिष्ठ नागरिक
0 से 4 किमी 20 15   30 15
>4 से 6 किमी 30 20   40 20
>6 से 8 किमी 40 30   50 30
>8 से 10 किमी 50 40   60 40
>10 किमी - -   70 50

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें