हिमाचल में 2 सितंबर को परिवहन सेवाएं ठप रहेंगी। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की सोमवार को बैठक में फैसला लिया गया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की ओर से सड़क परिवहन एवं सुरक्षा विधायक के विरोध में की जा रही है। इस विधेयक में बड़ी कंपनियों को राहत दी गई है, इन कंपनियों के आगे छोटे निवेशक नहीं टिक सकेंगे।
समिति के अध्यक्ष हरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष रूप चंद, सचिव खेमेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रवक्ता राजिंद्र सिंघा, सदस्य रोशन चौहान, देव राज ठाकुर, विद्या सागर, राजिंद्र ठाकुर, उमेश शर्मा, नानक शांडिल, गोपाल लाल, युद्ध राज, सुख राम, राज कुमार, बृज लाल, यश पाल ने संयुक्त ब्यान से कहा है कि विधेयक को भारत सरकार की ओर से देश में प्रसारित किया जा चका है अब इसे संसद में प्रस्तुत किया जाना है।
केंद्र सरकार सार्वजनिक परिवहन का बाजारीकरण कर इसे बड़े उद्योगपतियों को बेचने जा रही है। प्रारूप विधेयक को देखने से पता चलता है कि इसे बहुत जल्दबाजी में तैयार किया गया है।