फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहिए तैयार, हिमाचल में होने वाली है बसों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में 2 सितंबर को परिवहन सेवाएं ठप रहेंगी। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की सोमवार को बैठक में फैसला लिया गया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की ओर से सड़क परिवहन एवं सुरक्षा विधायक के विरोध में की जा रही है। इस विधेयक में बड़ी कंपनियों को राहत दी गई है, इन कंपनियों के आगे छोटे निवेशक नहीं टिक सकेंगे।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष हरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष रूप चंद, सचिव खेमेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रवक्ता राजिंद्र सिंघा, सदस्य रोशन चौहान, देव राज ठाकुर, विद्या सागर, राजिंद्र ठाकुर, उमेश शर्मा, नानक शांडिल, गोपाल लाल, युद्ध राज, सुख राम, राज कुमार, बृज लाल, यश पाल ने संयुक्त ब्यान से कहा है कि विधेयक को भारत सरकार की ओर से देश में प्रसारित किया जा चका है अब इसे संसद में प्रस्तुत किया जाना है।

केंद्र सरकार सार्वजनिक परिवहन का बाजारीकरण कर इसे बड़े उद्योगपतियों को बेचने जा रही है। प्रारूप विधेयक को देखने से पता चलता है कि इसे बहुत जल्दबाजी में तैयार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

निजी आपरेटरों की संपर्क है एचआरटीसी

परिवहन निगम के एमडी अशोक तिवारी ने कहा कि सवारियों को परेशानी न हो, इसको लेकर परिवहन निगम निजी बस ऑपरेटरों के संपर्क में हैं। हड़ताल को देखते हुए परिवहन निगम ने डीएम को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

डीएम नवीन कपलास को मुख्य कार्यालय में नोडल आफिसर तैनात किया गया है, इन्हें चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार का जिम्मा सौंपा गया है। परिवहन निगम का छोटा अधिकारी अपने बड़े अफसर को रिपोर्ट करता रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें