फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपका बस में एडवांस बुकिंग कर इस दिवाली घर जाने का प्लान है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। 23 और 24 अक्तूबर को एचआरटीसी ने सभी साधारण और लग्जरी बसों की ऑनलाइन और एडवांस बुकिंग बंद कर दी है।
विज्ञापन


एचआरटीसी के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर बुकिंग बंद करने को लेकर मैसेज दिया जा रहा है। वहीं एचआरटीसी के टिकट काउंटरों पर भी 23 और 24 अक्तूबर की एडवांस बुकिंग नहीं की जा रही। लोग इससे परेशानी झेल रहे हैं।

साधारण बसों के अलावा एचआरटीसी की वोल्वो बसों की बुकिंग भी दो दिनों के लिए रोक दी है। दिवाली के चलते 23 अक्तूबर की आनलाइन और एडवांस बुकिंग रोकी है।
विज्ञापन

बसस्टैंड पर मिलेगी टिकट

24 अक्तूबर को यात्रियों को करंट बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। यात्री बसें रवाना होने से पहले बस स्टैंड में काउंटरों से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में यदि आप भी घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट की व्यवस्‍था काउंटर पर जाकर ही करनी होगी।

वोल्वो में 80 फीसदी पहुंची बुकिंग

एचआरटीसी की वोल्वो बसों में एडवांस बुकिंग करीब 80 फीसदी तक पहुंच गई है। शिमला, दिल्ली और मनाली रूटों पर चलने वाली वोल्वो की बुकिंग में सबसे अधिक तेजी है। शिमला-दिल्ली रूट पर 26 अक्तूबर के लिए अधिकतर वोल्वो बसें पैक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें