फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली पर घर का सफर होगा आसान, मिलेगी ये सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में दिवाली पर 275 अतिरिक्त रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी ने दीपावली पर इन नए रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला इस पर्व पर लोगों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शनिवार को राज्य सचिवालय में कहा कि अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि प्रदेश में दिवाली पर कई स्टेशनों के लिए लोगों की आवाजाही रहती है। प्रदेश से बाहर के लंबे रूटों के लिए बसें चलाई जाएंगी।

मसलन ये प्रदेश से बाहर के लुधियाना, दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून आदि कई रूटों पर भी चलेंगी। जैसे धर्मशाला तक बस जाती है तो इसे चंडीगढ़ तक चलाया जा सकता है। बद्दी तक बस है तो इसे लुधियाना सरीखे अतिरिक्त रूटों पर चला सकते हैं।
विज्ञापन


कहा कि यद्यपि यह एचआरटीसी के लिए फायदे का सौदा नहीं है। बावजूद इसके अतिरिक्त रूटों पर बसें लोगों के लाभ के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

35 रुपये भी दी जा सकती है चीनी

राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि दिवाली पर नो प्रोफिट, नो लॉस आधार पर चीनी 35 रुपये प्रति किलो भी दी जा सकती है। इसके लिए लोग डिमांड दें।

मांग आने के बाद चीनी की सप्लाई की जाएगी। अगर कोई नुकसान न हो तो चीनी बाजार रेट से कम दाम यानी 35 रुपये किलो तक भी दी जा सकती है।

बाली ने कहा कि झंडूता के कलोल में पॉलीटेक्निक कॉलेज को 18.27 करोड़ रुपये रिलीज किए गए हैं। यह राशि एकमुश्त जारी की गई है। यहां नया पॉलीटेक्निक कॉलेज खोला जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें