फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC ने दिया तोहफा, 993 कर्मचारी किए नियमित

Thu, 06 Jul 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों को राहत दी है। परिवहन निगम ने 3 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को नियमित कर दिया है।
विज्ञापन


कुल 993 कर्मचारी नियमित हुए हैं। इनमें 592 चालक, 337 परिचालक, 46 कर्मशाला कर्मचारी और 18 लिपिक शामिल हैं। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति लंबे समय से कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रही थी।

अब सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने पहले विभागों में अनुबंध कर्मचारियों को नियमित कर दिया था।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद निगम प्रबंधन इस मामले को बीओडी की बैठक में ले गए थे। यहां से मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रबंधन ने बुधवार को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें