फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन्होंने बच्चों के साथ भूख हड़ताल की ठानी

Fri, 05 Dec 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की राज्य स्तरीय बैठक वीरवार को मोहल में प्रदेश अध्यक्ष बलराम पुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि एचआरटीसी प्रबंधन ने हर महीने पहली तारीख को पेंशन का भुगतान नहीं किया तो वे सचिवालय के प्रांगण में बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं, पेंशनरों के जीपीएफ, ग्रेच्यूटी, लीव इन कैश और 35 फीसदी डीए का भुगतान भी नहीं किया गया है। इन तमाम मांगों को लेकर अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में नगरोटा बगवां में बस डिपो खोलने का विरोध भी किया गया। दलील दी गई कि यहां आसपास पहले से ही दो डिपो हैं।

पुरी ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी अपने आदेश में साफ कहा है कि पेंशन हर माह पहली तारीख को अदा कर दी जाए। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निगम की उस याचिका को भी खारिज कर दिया है जिसमें निगम ने फंड न होने का हवाला दिया था। बावजूद इसके परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा डीजल दाम घटने से निगम को चार से पांच करोड़ की बचत हो रही है। प्रबंधन चाहे तो इस बचत से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया को भुगतान कर सकता है। लेकिन निगम ऐसा नहीं कर रहा है। बैठक में मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सूद, वीर सिंह चौहान, आम प्रकाश, नरेंद्र कुमार सूद, रमेश कुमार, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें