फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में एचआरटीसी की 'लेडीज टैक्सी सर्विस' शुरू

Tue, 22 Dec 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में एचआरटीसी की ‘लेडीज टैक्सी सर्विस’ शुरू हो गई है। पहले चरण में एचआरटीसी ने दो रूटों पर सेवा शुरू की है। अच्छा रिस्पांस मिलने पर शहर के कुछ अन्य रूटों पर भी सेवा शुरू कर दी जाएगी। एचआरटीसी की लेडीज टैक्सी में पहचान के लिए ‘केवल महिलाओं के लिए’ लिखे बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन टैक्सियों में महिलाओं के अलावा 10 साल से कम आयु वर्ग के बच्चे ही सफर कर पाएंगे। महिलाओं को सुविधाजनक परिवहन का माध्यम उपलब्ध करवाने के लिए न्यायालय ने एचआरटीसी को आदेश दिए थे। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि ट्रायल के तौर पर दो टैक्सियां शुरू की गई हैं। रिस्पांस के बाद भविष्य में टैक्सियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

इन रूटों पर चलीं टैक्सियां
1 संजौली से आईजीएमसी
2 मैहली से हाईकोर्ट वाया कसुम्पटी

सुबह 8 से रात 7 बजे तक चलेंगी टैक्सियां- राजधानी में एचआरटीसी की लेडीज टैक्सियां सुबह आठ बजे से रात सात बजे तक चलेंगी। गर्मियों में सुबह आठ से रात आठ बजे तक टैक्सियों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


टैक्सी में ईटीएम से मिलेंगे टिकट- एचआरटीसी की लेडीज टैक्सियों में यात्रियों से मनमाने किराये की वसूली नहीं हो सकेगी। टैक्सियों में यात्रियों को ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) से टिकट दिए जाएंगे।

जीपीएस से लैस होंगी टैक्सियां- एचआरटीसी की टैक्सियां जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से लैस होंगी। जीपीएस की मदद से निगम के अधिकारी टैक्सियों पर नजर रख सकेंगे। अधिकतम रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें