फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: वित्तीय लाभ नहीं मिलने से एचआरटीसी कर्मचारी भड़के, 18 अक्तूबर को नहीं चलेंगी बसें

Mon, 11 Oct 2021 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सोमवार को निगम के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन हर
यूनिट में 17 अक्तूबर तक चलेंगे। 18 अक्तूबर को कर्मचारी बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अक्तूबर का आधा महीना निकलने वाला
है।
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मचारी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय लाभ नहीं मिलने से पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। 18 अक्तूबर को प्रदेश भर में एचआरटीसी बसों के पहिये जाम रहेंगे। सोमवार को निगम के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन हर यूनिट में 17 अक्तूबर तक चलेंगे। 18 अक्तूबर को कर्मचारी बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अक्तूबर का आधा महीना निकलने वालाहै। अभी तक कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है।

विज्ञापन


35 महीने से एचआरटीसी चालक-परिचालकों को ओवर टाइम नहीं दिया गया है। सुबह से देर रात तक चालक और परिचालक बसों में सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इनकी अनदेखी की जा रही है। इसी तरह डीए, आईआर भी नहीं दिया गया। इसकी अधिसूचना आचार संहिता से पहले हुई है, बावजूद प्रबंधन आदेश जारी नहीं कर रहा है। सोमवार को यूनिटों में एचआरटीसी कर्मचारियों ने एक बजे से लेकर छज दो बजे तक प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें