सोमवार को निगम के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन हर
यूनिट में 17 अक्तूबर तक चलेंगे। 18 अक्तूबर को कर्मचारी बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अक्तूबर का आधा महीना निकलने वाला
है।
वित्तीय लाभ नहीं मिलने से पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। 18 अक्तूबर को प्रदेश भर में एचआरटीसी बसों के पहिये जाम रहेंगे। सोमवार को निगम के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। यह प्रदर्शन हर यूनिट में 17 अक्तूबर तक चलेंगे। 18 अक्तूबर को कर्मचारी बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अक्तूबर का आधा महीना निकलने वालाहै। अभी तक कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिली है।
विज्ञापन
35 महीने से एचआरटीसी चालक-परिचालकों को ओवर टाइम नहीं दिया गया है। सुबह से देर रात तक चालक और परिचालक बसों में सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इनकी अनदेखी की जा रही है। इसी तरह डीए, आईआर भी नहीं दिया गया। इसकी अधिसूचना आचार संहिता से पहले हुई है, बावजूद प्रबंधन आदेश जारी नहीं कर रहा है। सोमवार को यूनिटों में एचआरटीसी कर्मचारियों ने एक बजे से लेकर छज दो बजे तक प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।