एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति लोकल यूनिट की बैठक रविवार को हरिलाल ठाकुर की अध्यक्षता में ओल्ड बस स्टैंड में हुई।
समिति के महासचिव हाकम सिंह ठाकुर ने बताया कि लोकल यूनिट के करीब 60 चालक परिचालकों से पद के अनुरूप कार्य नहीं लिया जा रहा। इससे दूसरे कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है।
समिति ने निर्णय लिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर लोकल यूनिट के कर्मचारियों से उनके पद के अनुसार काम नहीं लिया गया तो संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारी वर्क टू रूल शुरू कर देंगे।
बैठक में समिति के प्रधान नरेश कुमार, बाबुराम, सतपाल, बेसरदास, प्रवीण कुमार, रोशन चौहान, धनीराम, रूप सिंह, सुरजन सिंह, मदन लाल आदि मौजूद रहे।
साथ ही अनिल कुमार, जगदीश चंद, राकेश कुमार, जसवीर सिंह, यशवंत सिंह, शिव कुमार, गोविंद राम, प्रकाश चंद, चेतराम, देवीचंद, राजकुमार, महेंद्र सिंह, कमल सिंह और विनोद कुमार भी बैठक में शामिल हुए।