स्वयंसेवी संस्था नई आशाएं और प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर ऐसोसिएशन शिमला की ओर से रविवार को लोअर खलीनी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
इस अवसर पर विधायक सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान काफी संख्या में लोग शिविर में स्वास्थ्य चैकअप के लिए पहुंचे।
डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई।
इस कार्यक्रम में पार्षद प्रवीण कुमार, संस्था के अध्यक्ष वृज सूद, प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर ऐसोसिएशन के डा. आरएल गुप्ता, आरके पटियाल, दिनेश राणा ने हिस्सा लिया।
साथ ही रेणू शर्मा, स्वाति पटियाल, रूबी गुप्ता, सुषमा कौशल, विनीत शर्मा और पंकज सूद उपस्थित रहे।