फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री से पंगा लेने का अंजाम भुगतेगा ये नेता!

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली से पंगा लेना परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर को महंगा पड़ रहा है। निगम की ओर से फिर प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर के तबादला आदेश जारी हुए है।
विज्ञापन


अब उन्हें चंबा से शिमला ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। शंकर सिंह ठाकुर का परिवहन मंत्री जीएस बाली के साथ छत्तीस का आंकड़ा है।

शिमला में वैट लीजिंग पर बसें चलाने के विरोध में शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में विरोध प्रदर्शन हुआ था, उस दौरान एक साथ 70 लोगों के तबादला आदेश जारी हुए थे, उसमें शंकर सिंह ठाकुर भी थे।
विज्ञापन

तारादेवी यूनिट में ज्वाइनिंग के ऑर्डर

भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान शंकर सिंह ठाकुर अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर में डटे रहे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उन्हें चंबा भेजा गया, यहां इन्होंने 14 महीने अपनी सेवाएं दी।

अब उनके शिमला स्थित तारादेवी में ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम की ओर से जारी आदेश स्पष्ट नहीं है। उन्हें सोमवार को ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। इन आदेशों को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि वे समय-समय पर निगम की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके चलते तबादला आदेश हो रहे हैं। हालांकि, ताजा विवाद बाली के हादसे के बाद कैमरी गाड़ी की हैंडब्रेक बाएं नहीं दायें होने को लेकर बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें