फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार्निवल में एचआरटीसी ने आठ दिन में की ढाई लाख की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच रूटों पर रात को चलाए थे टेंपो ट्रैवलर
विज्ञापन

हजारों लोगों ने उठाया था टैक्सी सुविधा का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी ने विंटर कार्निवल में ढाई लाख रुपये की कमाई की है। 24 से 1 जनवरी तक चलने वाले विंटर कार्निवल में निगम ने लोगों को उपनगरों से रिज आने और जाने की परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई थी।

हजारों शहरवासियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया जिससे निगम को अच्छी आमदनी हुई। एचआरटीसी ने आठ दिन तक शहर के पांच रूटों पर अतिरिक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई थी। इन रूटों पर रात 10:00 बजे तक टेंपो ट्रैवलर की सुविधा दी थी। इसमें समरहिल-सीटीओ, टुटू-सीटीओ, लक्कड़ बाजार-संजौली, संजौली-लक्कड़ बाजार, सांगटी-लक्कड़ बाजार और चक्कर-सीटीओ रूट शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक कमाई लक्कड़ बाजार से संजौली और संजौली-लक्कड़ बाजार रूट पर हुई है। इसके अलावा समरहिल-सीटीओ और टुटू-सीटीओ में भी अतिरिक्त परिवहन सुविधा मुहैया करवाकर निगम ने अच्छी आमदनी अर्जित की है लेकिन दो रूटों पर निगम को आशातीत कमाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर कार्निवल देखने के लिए विंटर कार्निवल में हजारों लोग रिज पर आते हैं और रात तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के बाद घर लौटते हैं। लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की सुविधा का सामना न करना पड़े, इसको देखते हुए हर साल एचआरटीसी नगर निगम की मांग पर और अपने स्तर पर लोगों को अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध करवाता है। इसमें शहर में नियमित रूप से चलने वाली टैक्सियों और पांच ट्रैवलर चलाए गए। इससे शहरवासियों को रात के समय घर तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। एचआरटीसी के लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा ने बताया कि विंटर कार्निवल में लोगों की सुविधा के लिए निगम ने अतिरिक्त सेवाएं मुहैया करवाईं। इससे लोगों को देर रात तक आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। आठ दिनों में निगम ने अतिरिक्त सेवाओं से ढाई लाख रुपये की आमदनी अर्जित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें