फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Drivers Union: मांगें नहीं मानीं तो थम जाएंगे परिवहन निगम की बसों के पहिये

Sat, 21 May 2022 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

एचआरटीसी चालक यूनियन ने शनिवार को भोजनावकाश के दौरान रामपुर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में गेट मीटिंग की। मांगों के समर्थन में चालकों और अन्य कर्मियों ने नारेबाजी भी की। गेट मीटिंग में यूनियन के राज्य अध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
HRTC Drivers Union - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चालक यूनियन ने शनिवार को भोजनावकाश के दौरान रामपुर स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में गेट मीटिंग की। मांगों के समर्थन में चालकों और अन्य कर्मियों ने नारेबाजी भी की। गेट मीटिंग में यूनियन के राज्य अध्यक्ष मिलाप चंद चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। मिलाप चंद चौधरी ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें 29 मई तक न मानी गईं तो 29 मई मध्य रात्रि 12:00 बजे से बसों के पहिये थम जाएंगे। यूनियन जनजागरण अभियान चला रही है। 25 अप्रैल को एचआरटीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें साफ कहा था कि 12 मई से पहले कर्मचारियों के वित्तीय लाभ दिए जाएं, अन्यथा 12 से 19 मई तक गेट मीटिंग की जाएगी। सरकार और प्रबंधन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


18 मई को यूनियन ने प्रबंधन और सरकार को एक बार फिर ज्ञापन दिया है। यदि 29 मई को मध्य रात्रि 12:00 बजे तक मांगें नहीं मानी गईं तो गाड़ियों के पहिये थम जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यूनियन के मुख्य सलाहकार सुरेश ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी के एमडी को 24 मई को सुबह 11:30 बजे वार्ता के लिए बुलाया है। उनकी प्रमुख चार मांगों में रात्रि ओवर टाइम भत्ता, अन्य विभागों की तरह छठा वेतन आयोग, वरिष्ठ चालक बनाने की मांग शामिल हैं। यदि उन्हें वार्ता के लिए बुलाया जा रहा है तो उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि लिखित में कार्रवाई चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार, महासचिव ओंकार सिंह, जसवीर सिंह, प्रदीप कुमार, अहंकार सिंह, गुरदेव सिंह और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें