चालक यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर।
- फोटो : संवाद
नौ तारीख बीतने के बाद भी एचआरटीसी के हजारों कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूटा। इस दौरान चालक-परिचालकों ने मंगलवार दोपहर के समय पुराना बस अड्डे में गेट मीटिंग कर सरकार की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। एचआरटीसी के चालक संघ के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि हर महीने कर्मचारियों को अपनी वेतन और पेंशनों को पेंशन के लिए नारे लगाने पड़ते हैं या सड़क पर उतरना पड़ता है। इससे हजारों कर्मचारी आहत हैं। एचआरटीसी का कर्मचारी अन्य विभागों की अपेक्षा दिनरात काम करता है। बावजूद समय पर तनख्वाह देने में भी सरकार नाकाम है।