उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से बैठक के लिए समय देने के बाद एचआरटीसी चालक यूनियन ने हड़ताल टाल दी है। अब रात्रि बस सेवाएं सामान्य तौर पर चलेंगी। 18 मई को सुबह 11:30 बजे सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार चालक यूनियन के पदाधिकारियों से बैठक करेंगे। इससे पहले एचआरटीसी चालक यूनियन ने अग्रिम रात्रि भत्ता न देने पर रात्रि सेवाओं के बहिष्कार का एलान किया था।