फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: ताबूत और बस में सजाकर घर ले जाया गया चालक का शव, हृदय गति रुकने से हुई मौत

Fri, 26 May 2023 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

चालक सोहन लाल का सराज के मंडी-सराची रूट पर ड्यूटी पर तैनात दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत हुई थी। चालक के शव को ताबूत में सजाया। इसके बाद फूल मालाओं से सजी बस में उसके शव को उसके घर लेकर गए।
विज्ञापन
चालक के शव को बस में ले जाते निगम के कर्मचारी, चालक के शव को ताबूत में ले जाते निगम के कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों ने नई पहल शुरू की है। चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने चालक सोहन लाल को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि दी। चालक के शव को ताबूत में सजाया। इसके बाद फूल मालाओं से सजी बस में उसके शव को उसके घर लेकर गए। इससे पहले चालक सोहन लाल की मौत पर दो मिनट का मौन रखा।

विज्ञापन


इस मौके पर चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड सुंदरनगर परिसर में एकत्रित होकर दिवंगत सोहन लाल के परिवार को दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की। चालक सोहन लाल का सराज के मंडी-सराची रूट पर ड्यूटी पर तैनात दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत हुई थी। इस मौके पर एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से चालकों की संख्या बढ़ाने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील भी की गई है।

एचआरटीसी इंटक सुंदरनगर इकाई के महासचिव धनीराम ने कहा कि चालकों द्वारा निर्धारित 8 घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम करने से उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। धनीराम ने प्रदेश सरकार से मांग की कि एचआरटीसी में चालकों की अधिक संख्या में भर्ती की जाए। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें