फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रात्रि सेवाओं पर 7 मई से ड्यूटी नहीं देंगे एचआरटीसी के चालक-परिचालक, जानें पूरा मामला

Wed, 12 Apr 2023 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचआरटीसी के प्रदेश भर में चलने वाले करीब 1,200 रात्रि रूटों के संचालन पर अगले माह से संकट खड़ा हो सकता है। 7 मई से निगम के चालक-परिचालक रात्रि सेवाओं पर ड्यूटी नहीं देंगे।
विज्ञापन
एचआरटीसी कर्मियों ने गेट मीटिंग की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रदेश भर में चलने वाले करीब 1,200 रात्रि रूटों के संचालन पर अगले माह से संकट खड़ा हो सकता है। 7 मई से निगम के चालक-परिचालक रात्रि सेवाओं पर ड्यूटी नहीं देंगे। बीते 42 माह से रात्रि भत्ते का भुगतान लंबित होने से चालक-परिचालक ऑपरेशनल स्टाफ यूनियन ने मंगलवार को शिमला में ढली कार्यशाला के बाहर गेट मीटिंग के दौरान यह एलान किया। निगम के 11,000 कर्मियों को 11 दिन बीतने के बाद भी इस माह वेतन नहीं मिला है, जिससे निगम कर्मियों में रोष है।

विज्ञापन


गेट मीटिंग के दौरान कर्मियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाई। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि रात्रि भत्ते के अलावा ओवर टाइम का भुगतान भी लंबित है। कर्मियों को संशोधित वेतनमान का न तो एरियर मिला, न ही संशोधित वेतनमान की पहली किस्त जारी हुई। वित्तीय लाभ न मिलने से निगम कर्मी आर्थिक तंगहाली में समय काटने को मजबूर हैं। इस मौके पर लोकल यूनिट के अध्यक्ष शेष राम, प्रधान मनोज कुमार, सचिव शशिकांत सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। गौर हो कि निगम की रात्रि बस सेवाएं पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और जम्मू के लिए हैं।
 

6 मई तक अगर रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं हुआ तो 7 मई से चालक-परिचालक रात्रि सेवाओं पर ड्यूटी नहीं देंगे। निगम प्रबंध निदेशक महोदय ने बुधवार को वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है।- मेहर चंद कश्यप, यूनियन अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें