फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के अनुबंध कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, प्रबंधन ने लिया ये फैसला

Wed, 02 Oct 2019 01:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को जल्द नियमितीकरण का तोहफा मिलने जा रहा है। निगम ने इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी फाइल सरकार को भेज दी गई है। 30 सितंबर से पहले तीन साल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन


वर्तमान में एचआरटीसी की 30 वर्कशॉप हैं। इनमें करीब डेढ़ सौ कर्मचारी अनुबंध पर सेवाएं दे रहे हैं। करीब 70 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका तीन साल का सेवाकाल पूरा हो गया है।

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने वर्कशॉप में तैनात अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की थी। इस मामले पर गौर किया गया है। ऐसे में जिन कर्मचारियों को अनुबंध पर तीन साल हो गए हैं, इन्हें नियमित करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


उधर, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सलाहकार राजेंद्र ठाकुर और समिति के प्रेस सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री से वर्कशॉप में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों के अलावा अन्य अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें