फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर इतने बजे के बाद नहीं मिलेंगी बसें, एचआरटीसी ने लिया फैसला

Thu, 19 Oct 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के दिन हिमाचल शहरी क्षेत्रों में 4 बजे के बाद बसें चलनी बंद हो जाएगी। हालांकि लॉग रूटों पर परिवहन निगम सेवाएं जारी रखेगा। इन रूटों पर एक - एक बस भेजी जाएगी। एचआरटीसी ने हिमाचल में 220 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


लेकिन यह सेवाएं दिवाली तक ही रहेगी। बुधवार को परिवहन निगम ने धर्मशाला, कुल्लू, मनाली, चंबा, शिमला, रोहडू, बिलासपुर, हमीरपुर और बाहरी राज्यों दिल्ली चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए अतिरिक्त बसें भेजी है। 

परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्तूबर को सुबह 8 बजे के बाद बसें चलनी शुरू हो जाएगी। निगम की ओर से चलाई जा रही स्पेशल बसों में 20 फीसदी अतिरिक्त किराया बसूलने का फैसला लिया गया है। वर्ष 2015 में बीओडी की बैठक में यह फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


जहां 40 व इससे अधिक सवारियां वहां चलेगी स्पेशल बस
परिवहन निगम ने दावा किया है कि हिमाचल के जिस भी कोन पर 40 व इससे अधिक सवारियों होगी। फोन पर सूचित करने के बाद निगम की बस मौके पर पहुंचेंगे। सवारियों को निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें