फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के हमीरपुर से हरिद्वार के लिए इस दिन से चलेगी निगम की बस

Wed, 20 Jan 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
एचआरटीसी बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर हरिद्वार के लिए 22 जनवरी से बस सेवा शुरू करेगा। निगम की बस शाम 5:10 बजे हमीरपुर से हरिद्वार के लिए रवाना होगी और अगली शाम छह बजे हरिद्वार से हमीरपुर आएगी। सबसे ज्यादा परेशानी क्रिया कर्म के बाद अस्थियां बहाने के लिए हरिद्वार जाने वाले लोगों को हो रही थी। वहीं 22 जनवरी से ही निगम दो अन्य अंतरराज्यीय रूटों पर बसें शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


इनमें पहला रूट हमीरपुर अमृतसर और दूसरा हमीरपुर लुधियाना है। हालांकि इन बसों में पूर्व में सुबह साढ़े दस बजे लुधियाना जाने वाली बस को अब अमृतसर कर दिया है और लुधियाना के लिए सुबह साढ़े दस की बजाय 11:40 पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। ताकि लोगों को उचित लाभ मिल सके। एचआरटीसी हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल का कहना है कि 22 जनवरी से यह तीन बसें जनहित के लिए शुरू की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें