फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Bus Accident : चालक की सूझबूझ से 25 यात्री बाल-बाल बचे, उरला में अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बची बस

Wed, 07 May 2025 10:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पधर (मंडी)

सार

देव पब्लिक स्कूल उरला के पास एचआरटीसी के बैजनाथ डिपो की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लुढ़क गई।
विज्ञापन
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब 6:00 बजे देव पब्लिक स्कूल उरला के पास एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे के समय एचआरटीसी डिपो बैजनाथ की इस बस में 25 यात्री सवार थे। हालांकि चालक संदीप कुमार की सूझबूझ से सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


बस बैजनाथ से शिमला जा रही थी और लगभग 50 किमी का सफर तय करने के बाद यह हादसा हुआ। अचानक बस का मेन पट्टा टूटने की आवाज आई और बस नियंत्रण से बाहर हो गई। चालक संदीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बस को सड़क के खाई में गिरने का आशंका देख पेड़ के सहारे रोक लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
 

अगर चालक ने सही समय पर बस को नियंत्रित नहीं किया होता तो बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर सकती थी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन चालक ने उन्हें शांत किया और उन्हें बस से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम चंद मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को निगम की वोल्वो बस में सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना किया। बाद में क्रेन की मदद से बस को खाई की ओर से निकाला लिया। इस दौरान करीब एक घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।

एचआरटीसी बैजनाथ डिपो के अधिकारी नितिश कुमार ने बताया कि हादसे के कारण बस रूट को स्थगित कर दिया गया है और मैकेनिकल स्टाफ बस की मरम्मत कर रहा है। इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
 

यात्री बोले- अचानक बस की दिशा बदल गई
बस में सवार यात्री सुभाष और रीना ने बताया कि अचानक किसी चीज के टूटने की आवाज आई और बस की दिशा बद गई। बस के रुकने पर दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला। इससे बस में सवार सभी यात्रियों चीख पुकार मच गई। कड़ी मशक्कत कर बस बाहर निकले। इसके बाद सीढ़ी लगाकर परिचालक ने बस से सामान आदि बाहर निकाला।
 
विज्ञापन

सवाल: बस का पट्टा 50 किमी बाद कैसे टूटा
हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि बैजनाथ से शिमला के लिए रवाना हुई बस का पट्टा केवल 50 किमी चलने के बाद क्यों टूट गया। इस घटना से यह स्पष्ट हो रहा है कि लंबी दूरी के रूट पर बसों की समुचित जांच पड़ताल की आवश्यकता है। इससे पहले भी लंबी दूरी के रूटों पर खस्ताहाल बसें एचआरटीसी की ओर से भेजी जा चुकी हैं। जिनकी स्थिति देखते ही यात्री भी परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें