आपने अगर एचआरटीसी बस का टिकट ऑनलाइन या काउंटर से ले रखा है और आप किसी कारणवश उस बस में सफर नहीं कर पाते हैं तो आपका टिकट एडजस्ट नहीं होगा। यानी आप इस टिकट का इस्तेमाल एचआरटीसी की अन्य बसों में भी नहीं कर सकेंगे। बड़ी बात यह है कि बस चले जाने के बाद टिकट के पैसे भी वापस नहीं होंगे।
परिवहन निगम का मानना है कि ऑनलाइन बुकिंग में सवारियों को टिकट का प्रिंट कंडक्टर को दिखाना होता है। एचआरटीसी को आशंका है कि ऑनलाइन बुकिंग में एक टिकट पर दो लोग भी सफर कर सकते हैं। एक व्यक्ति उसी बस में जबकि दूसरा व्यक्ति उस टिकट का प्रिंट लेकर दूसरी बस में सफर कर सकता है। कंडक्टर के पूछने पर व्यक्ति कह सकता है कि उसकी बस छूट गई, ऐसे में उसे दूसरी बस में सफर करना पड़ रहा है।