फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मशीनें अपडेट, चालक के लिए बस में बनेंगे अलग केबिन

Mon, 25 May 2020 08:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में एक जून से परिवहन सेवाएं शुरू हो रही हैं। परिवहन निगम ने टिकट मशीनों को अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है। 31 मई तक सभी चालक-परिचालकों को ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। बसों की सैनिटाइजेशन भी एक दिन पहले से शुरू होगी।

विज्ञापन


चालकों की सीट पर अलग से केबिन बनाने का प्रस्ताव है। दोनों तरफ प्लास्टिक शीट लगाने की बात चल रही है। परिचालक कैसे बस के भीतर सवारियों के टिकट काटेगा, इसका फैसला 26 मई को होने वाली निगम अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा। 

उधर, परिवहन निगम ने बस अड्डों पर सैनिटाजेशन का काम शुरू कर दिया है। जून की पहली तारीख से प्रदेश में सरकारी, निजी बसें चलाई जानी हैं। बसों की हर सीट पर सवारियों को कोरोना की जानकारी दी जाएगी। बस अड्डे पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


सवारियों को लाउड स्पीकर से कोरोना से बचाव और उपाय के बारे में अवगत कराया जाएगा। हिमाचल में परिवहन सेवाएं शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने सभी आरटीओ ऑफिस में सैनिटाइजर और मास्क भी भेज दिए हैं। दिन में तीन बार बसों को सैनिटाइज किया जाना है। 

चयनित ढाबों में ही रुकेगी बसें 
परिवहन निगम की बसें और अन्य निजी वाहन एचआरटीसी से चयनित ढाबों पर ही रुकेंगे। सवारियां इन्हीं ढाबों पर खाना खाएंगी। परिवहन निगम ने ढाबा मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह खाना बनाते वक्त सफाई का विशेष ध्यान रखें। ढाबे में काम करने वाले लोगों के मुंह पर मास्क होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें