फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से जेएंडके के लिए बस सेवा बहाल, ईद पर शांति रही तो रात्रि बसें भी चलेंगी

Sun, 11 Aug 2019 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद तनाव की आशंका के चलते बंद की गई हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने जम्मू-कशीमीर के लिए  बस सेवा फिर शुरू कर दी है। हालात सामान्य होता देख एचआरटीसी ने फिलहाल दिन को बसों का संचालन रविवार से शुरू कर दिया है। निगम के मंडलीय प्रबंधक (ट्रैफिक) पंकज सिंघल ने बताया कि यदि ईद पर शांति रही तो रात्रि बस सेवा भी बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल इस पर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से जेएंडके से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद रियासत में माहौल बिगड़ने की आशंका थी। इसके चलते  हिमाचल, पंजाब में भी सतर्कता बरतने को कहा गया था। एचआरटीसी ने पांच अगस्त को ही जेएंडके जाने वाली अपनी सभी बस सेवाओं को बंद कर दिया था।

हिमाचल से एचआरटीसी की जम्मू, कटड़ा एवं उधमपुर के लिए बसें जाती हैं। इनमें रामपुर-जम्मू, सरकाघाट - जम्मू, कुल्लू-जम्मू, धर्मशाला-जम्मू, पालमपुर-जम्मू, दियोटसिद्ध-कटड़ा, शिमला-कटड़ा, बिलासपुर-कटड़ा आदि रूट वाली बसें शामिल हैं। इसके अलावा वोल्वो बसें भी जम्मू के लिए जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें