फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Leh Bus: देश के सबसे लंबी रूट की एचआरटीसी बस सेवा बंद, 15 नवंबर के बाद मनाली से चलेगी

Thu, 21 Sep 2023 10:28 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल स्पीति)

सार

देश-विदेश के पर्यटक और आम यात्री अब देश के सबसे लंबी और कई दर्रों के रोमांच भरे सफर का अनुभव नहीं ले सकेंगे। लोग निगम की बस में अगले सीजन में ही यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली-लेेह बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेह से दिल्ली को चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा को बंद कर दिया है। यह बस अब अगले सीजन में लेह से दिल्ली को शुरू होगी। आपदा के कारण सवारियां नहीं मिलने से यह बस अभी लेह के बजाय केलांग से दिल्ली चल रही है। जबकि 15 नवंबर के बाद बस मनाली से आरंभ की जाएगी। देश-विदेश के पर्यटक और आम यात्री अब देश के सबसे लंबी और कई दर्रों के रोमांच भरे सफर का अनुभव नहीं ले सकेंगे। लोग निगम की बस में अगले सीजन में ही यात्रा कर सकेंगे। 15 सितंबर से केलांग-सरचू के रास्ते लेह के लिए यह मार्ग अधिकारिक तौर पर बंद हो गया है। इसको देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली रूट की बस सेवा को आगामी सीजन तक के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं इस बार आपदा के चलते हिमाचल सीमा सरचू के रास्ते लेह- दिल्ली रूट की यह बस सीजन में महज 38 दिन ही चली है। सवारियों के अभाव से इस बस को अभी केलांग से चला जा रहा है। बता दें इस बार लेह-दिल्ली रूट पर 8 जून को बस सेवा आरंभ हुई थी। महज 38 दिन बस सेवा के साथ अगले सीजन तक के लिए अब बस का संचालन नहीं होगा। यह बस बारालाचा (16,500 ), नकिल्ला (15, 547), तंगलंगला (17, 480) लाचुंग दर्रा (16, 616) फीट की ऊंचाई वाले दर्रों से होकर चलती है। बस लेह से दिल्ली (1026 किमी) की दूरी 30 घंटे में पूरी करती है। यात्री 1736 रुपये प्रति सीट देकर हिमाचल के साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और लेह-लद्दाख देखने का आनंद उठाते हैं। एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि 15 सितंबर से केलांग-सरचू-लेह सड़क अधिकारिक तौर बंद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें