फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल: उदयपुर-केलांग के बीच 64 दिनों बाद दौड़ी एचआरटीसी की बस, घाटी के लोगों को मिली राहत

Wed, 09 Mar 2022 05:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बुधवार को केलांग से उदयपुर के बीच बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि केलांग-उदयपुर मार्ग काफी दिन से बस योग्य था, लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन की लापरवाही से बस सेवा बहाली में देरी हुई है।
विज्ञापन
एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बस सेवा को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में केलांग-उदयपुर मार्ग पर 64 दिनों बाद एचआरटीसी की बस सेवा बहाल हो गई है। बस सेवा शुरू होने से घाटी के जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है। एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बुधवार को केलांग से उदयपुर के बीच बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि केलांग-उदयपुर मार्ग काफी दिन से बस योग्य था, लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन की लापरवाही से बस सेवा बहाली में देरी हुई है। आठ मार्च को अमर उजाला ने ‘बस सेवा बंद होने से टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर लोग’ नामक शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद निगम हरकत में आया और एचआरटीसी केलांग डिपो ने केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू कर दी है। अब गरीब व जरूरतमंद लोगों को टैक्सियों के मंहगे सफर से छुटकारा मिल गया है। केलांग-उदयपुर 52 किलोमीटर मार्ग का सफर अब 125 रुपये में कर सकेंगे।

विज्ञापन


निगम से मिली जानकारी के मुताबिक एक से दो दिन के भीतर केलांग-दारचा और केलांग-मनाली रूट पर भी  बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। अटल टनल रोहतांग के बन जाने से लाहौल घाटी के लोगों को सर्दी के मौसम में अब बस सेवा को लेकर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लाहौल के दौरे पर पहुंचे मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी अमर उजाला में छपी खबर पर कड़ा संज्ञान लिया। निगम प्रबंधन को केलांग-दारचा और केलांग-मनाली सड़क का निरीक्षण कर जल्द इन रूटों पर बस चलाने को कहा। बता दें कि केलांग-उदयपुर मार्ग बस योग्य होने के बावजूद बस संचालन न होने से लोगों को जिला मुख्यालय केलांग व उपमंडल उदयपुर जाने के लिए टैक्सियों में महंगा सफर करना पड़ रहा था। उधर, एचआरटीसी केलांग डिपो का कार्यभार देख रहे कुल्लू डिपो के आरएम डीके नारंग ने बताया कि केलांग-उदयपुर के बीच बुधवार को बस सेवा शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें