फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Bus Accident: सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे खेत में गिरी एचआरटीसी बस, सात यात्री घायल

Sat, 17 Jan 2026 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।

सार

 गोभड़ता से सरकाघाट आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हवाणी में अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन
हवाणी के पास एचआरटीसी बस दुर्घनाग्रस्त। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के गोभड़ता से सरकाघाट आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हवाणी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। घायलों में चालक भी शामिल है। हादसा शनिवार सुबह 8:30 बजे पेश आया। शनिवार को सरकाघाट डिपो की बस गोभड़ता से सरकाघाट जा रही थी कि अचानक हवाणी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में चालक परिचालक सहित आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उपचार के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के लिए बस चालक दिनेश कुमार को बिलासपुर स्थित एम्स तथा महिला कौशल्या देवी को नेरचौक के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल काॅलेज रेफर किया है। है।

विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में कलपुर्जे के टूटने की जोरदार आवाज के बाद बस अनियंत्रित हुई है। यह बस गोभड़ता से सुबह पौने सात बजे सरकाघाट के लिए रवाना हुई। बस में चालक, परिचालक के साथ छह अन्य यात्री सवार थे। करीब 8:30 बजे जैसे ही बस हवाणी के निकट पहुंची तो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। बस में बैठी कौशल्या देवी ने बताया कि बस में किसी चीज के टूटने जैसी आवाज आई। इसके बाद बस पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे पलट गई। बस के पलटने से वहां पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को बस से बाहर निकाल निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की सूची
इस हादसे में कौशल्या देवी पत्नी कश्मीर सिंह (66) गांव एवं डाकघर गैहरा, तहसील सरकाघाट, बस चालक दिनेश कुमार (52) गांव व डाकघर पटड़ीघाट, कांता देवी पत्नी कश्मीर सिंह (66) गांव एवं डाकघर गैहरा, निशा देवी पत्नी अश्वनी कुमार (27) गांव एवं डाकघर सूरजपुर बाड़ी, तहसील सरकाघाट, खड़कू राम (62) गांव जनीहण, डाकघर गैहरा, कौशल्या देवी पत्नी किशन (46) गांव एवं डाकघर गैहरा, तहसील सरकाघाट, ब्रह्मी देवी पत्नी कुफरू (63) डाकघर गैहरा, तहसील सरकाघाट तथा सागरू राम पुत्र हेमराज (28) गांव जखोहल, डाकघर बरोट तहसील पधर घायल हुए हैं। स
विज्ञापन

उधर, रकाघाट के डीएसपी संजीव कुमार गौतम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल रवाना हो गया था। घायलों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए जवानों ने मदद की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर सड़क परिस्थितियों और तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें