फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: कुल्लू से केलांग नहीं पहुंची एचआरटीसी की बस, ट्रायल फेल

Fri, 22 Mar 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

 मौसम खुलने के बाद पथ परिवहन निगम ने कुल्लू और लाहौल घाटी के बीच बस सेवा आरंभ करने के लिए शुक्रवार को ट्रायल किया, लेकिन बस ट्रायल सड़क की दशा ठीक न होने के कारण असफल रहा।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम की कुल्लू से केलांग के लिए निकली बस निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। मौसम खुलने के बाद पथ परिवहन निगम ने कुल्लू और लाहौल घाटी के बीच बस सेवा आरंभ करने के लिए शुक्रवार को ट्रायल किया, लेकिन बस ट्रायल सड़क की दशा ठीक न होने के कारण असफल रहा। निगम ने अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू से केलांग के लिए 47 सीटर बस भेजी। यह बस जनजातीय क्षेत्र सिस्सू से आगे नहीं जा सकी। यहां सड़क की हालत ठीक नहीं है। सड़क पर मोटी दरार आई है। इससे सड़क संकरी हो गई है और बस का संचालन करना खतरे से भरा हो सकता है। ऐसे में बस को सिस्सू से ही वापस कुल्लू लाया गया।

विज्ञापन


वहीं, लाहौल घाटी की मुख्य सड़क केलांग-उदयपुर पर भी शुक्रवार को बस ट्रायल किया गया। इस सड़क में कीर्तिंग और शांशा गांव के बीच सड़क किनारे बर्फ के ढेर परेशानी बने। बर्फ के ढेर होने के कारण इस स्थान पर सड़क संकरी हो गई है। इससे बस को निकालने में परेशानी आ रही है, लेकिन ट्रायल सफल रहा। एचआरटीसी के इंस्पेक्टर जसवंत ठाकुर ने कहा कि सिस्सू-नर्सरी के पास बस निकालना संभव नहीं रहा। सड़क पर दरार से जोखिम बना हुआ है। इसके अलावा केलांग-उदयपुर सड़क भी कीर्तिंग और शांशा गांव के बीच बर्फ के ढेर के कारण संकरी हो गई है। कहा कि दोनों सड़कों की रिपोर्ट कुल्लू-केलांग को निगम प्रबंधन तथा केलांग-उदयपुर सड़क की रिपोर्ट सीमा सड़क संगठन को दी गई है। इस संबंध में एचआरटीसी केलांग डिपो की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने कहा कि कुल्लू से केलांग बस ट्रायल असफल रहा है। घाटी की मुख्य सड़क केलांग-उदयपुर रूट पर शनिवार से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें