फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी के कटौला में चिकनी मिट्टी पर फिसलकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, तीन की मौत

Fri, 22 Mar 2024 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पधर/कटौला (मंडी)

सार

प्रदेश के मंडी जिले में कटौला के मरोगी मोड़ पर राक्षनाला के पास शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
टिहरी के समीप मरोगी नाला के पास जीप खाई में गिरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कटौला के मरोगी मोड़ पर राक्षनाला के पास शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी पनीर बेचने का करते थे। हादसे का पता चलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सभी जीप से बजौरा में पनीर की सप्लाई देने के बाद कटौला से होकर पंचकूला जा रहे थे।

विज्ञापन


बारिश के कारण राक्षनाला के पास सड़क पर कीचड़ जमा हो गया था। बताया जा रहा है कि यहां गाड़ी अनियंत्रित हो गई और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बशीर अली 23 पुत्र भीलो निवासी बैरमपुर, तहसील रोपड़, सलीम 31 पुत्र अली हुसैन, निवासी हाउस नंबर 1738/82 विश्वकर्मा कॉलोनी, पंचकूला, जिला पिंजौर, हरियाणा और आजम पुत्र सराफत अंसारी निवासी गांव और डाकघर जगरेहडा, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड की मौके पर मौत हो गई।

गाड़ी को बशीर अली चला रहा था और सलीम गाड़ी का मालिक था। मौके पर दो शव गाड़ी के साथ ही थे। जबकि एक शव बीच में गिर गया था। उधर, एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना वाले स्थल पर पहाड़ी से चिकनी मिट्टी गिरी थी। मिट्टी सड़क पर थी और इस पर अमूमन वाहन के टायर स्किड हो जाते हैं। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पर खाई की तरफ क्रैश बैरियर भी नहीं लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें