फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC बस की ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे 20 यात्री

Fri, 01 Jul 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा
विज्ञापन
चालक ने बस को ढांक से टकराकर बस रोक ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरवा से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की ब्रेक फेल हो गई, लेकिन चालक की होशियारी से बड़ा हादसा होने से टल गया। नेरवा चौपाल के बीच नकोडा नाले में ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को ढांक से टकरा कर रोकने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


बस में ब्रेक फेल होते समय बीस लोग सफर कर रहे थे। नेरवा से शिमला जाते समय करीब दस किलोमीटर की दूरी पर ब्रेक छोड़ गई। चालक को ब्रेक न लगने का एहसास होने पर उसने बस ढांक से टकरा दी। इसमें दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

चालक ने बचा ली यात्रियों की जान

हादसे के समय बस में सवार यात्री यशपाल चौहान, देवेद्र सिंह, मुनीष रांटा, राकेश शर्मा, हेमलता, विनोद कुमार, हितेश ठाकुर, फुलमा देवी, किशन कुमार, संजीव राणा, हेत राम ठाकुर, विजय कुमार और मंजीत ने कहा कि नेरवा में मुख्यमंत्री ने डिपो  जरूर खोला, लेकिन सडकों पर खटारा बस चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि नेरवा में निगम का कोई वर्कशॉप नहीं है। बसों की मरम्मत तारादेवी के वर्कशाप से होती है। उन्होंने कहा यदि चालक समय पर पहल नहीं करता को बड़ा हादसा हो चुका होता । उन्होंने  सरकार से मांग की है कि शीघ्र नेरवा बस डिपो को नई बसे उपलब्ध करवाई जाए।

परिवहन निगम के नेरवा बस अड्डा प्रभारी गीता राम शर्मा ने कहा कि नकौडा नाले के पास नेरवा से शिमला जा रही बस की ब्रेक फेल हुई है। नेरवा से रवाना होते समय बस ठीक थी। रास्ते में ब्रेक फेल होने के कारण की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें