एचआरटीसी की शिमला पनोही वाया मलावण रूट पर चलने वाली बस पूरे रूट पर न चलने के कारण छात्र-छात्राओं और किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार बार शिकायत करने के बावजूद मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बुधवार सुबह भी शिमला आते हुए बस मांदरी, कदरैण, नलावण व झड़ोग गांवों से होते हुए नहीं आई। इससे लोगों और स्कूली छात्रों को पैदल ही निकलना पड़ा।