फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी बस, चालक की मौत, 20 यात्री घायल

Mon, 04 Apr 2022 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

बस मनाली से शिमला की ओर आ रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ ही पहाड़ी से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पंडोह के पास डयोड में मनाली से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जा रहा है, जबकि कुछ घायलों को पंडोह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया जा रहा है। हादसा करीब पौने एक बजे हुआ है।

विज्ञापन




यह बस मनाली से शिमला की ओर आ रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ ही पहाड़ी से इसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा भी गंभर रूप से घायल हो गया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कितनी सवारियां है, इसकी सूचना नहीं है। राहत कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें