एचआरटीसी के 30 बर्खास्त कर्मचारियों के भविष्य का फैसला वीरवार को होगा। निगम प्रबंधन के निदेशक मंडल की बैठक 11 बजे होगी। इसकी अध्यक्षता परिवहन मंत्री जीएस बाली करेंगे। इसमें कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर चर्चा होगी।
एचआरटीसी के 8 हजार कर्मचारी मंत्री से 30 कर्मचारी नेताओं की बहाली की आस लगाए हैं। सरकार की ओर से बर्खास्त करने के बाद कर्मचारी नेताओं को अपनी गलती का भी एहसास हो गया है।
सूत्र बताते हैं कि बीओडी की बैठक में मुख्य एजेंडा कर्मचारी नेताओं की बर्खास्तगी को लेकर है। जिन कर्मचारियों ने शपथपत्र दे रखे हैं, उनकी बहाली पर बैठक में चर्चा होगी। एचआटीसी के नए रूट बहाल करने पर भी चर्चा की जाएगी।