एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर।
- फोटो : संवाद
हमीरपुर की कांगू वाया नेरी बलेटा सड़क पर नेरी के पास बुधवार सुबह 9:30 बजे के आसपास एक निजी बस और एचआरटीसी की बस में टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बसों को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस दौरान दोनों ही बसों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया और एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही।
एचआरटीसी के बस चालक तेजराज ने कहा कि बुधवार सुबह नेरी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को छोड़ने जा रहे थे, तब नेरी के पास सामने से अचानक एक कार आई। कार को पास देने के लिए बस की स्पीड कम की तो पीछे से आ रही निजी बस ने पीछे से टकर मार दी। आपसी सहमति के बाद हादसे को लेकर पुलिस थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया।
उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. वरिंद्र राणा ने कहा कि दोनों ही बसों में महाविद्यालय के विद्यार्थी सवार थे। मगर हादसे के दौरान किसी भी छात्र को चोट लगने की सूचना नहीं है। हालांकि हादसे के बाद सड़क बंद हो गई थी। पैदल चलकर महाविद्यालय में पहुंचने से विद्यार्थी परीक्षा में बैठने के लिए आधा घंटा लेट हो गए थे।