फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू की डीपीआर को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम उषा के तहत विवि को मिलेगा सौ करोड़ का अनुदान, जल्द जारी हो सकती है पहले किस्त
विज्ञापन

डीपीआर को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के तहत चयनित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।

शिक्षा सचिव और नोडल एजेंसी हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के माध्यम से भेजे प्रस्तावों तथा डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द मंत्रालय से इन कार्यों के लिए अनुदान की पहली किस्त जारी होने वाली है। विवि के अधिष्ठाता योजना एवं शिक्षक मामले प्रो. जोगिंद्र धीमान ने बताया कि पीएम उषा मेरू के तहत मिलने वाले अनुदान में केंद्र और राज्य से 90:10 के अनुपात में विवि को राशि मिलेगी। सचिव शिक्षा राकेश कंवर ने मंत्रालय के साथ इसको लेकर हुई ऑनलाइन मीटिंग में तय की गाइड लाइन के अनुसार ही विवि ने सभी कार्यों की डीपीआर तैयार की है। इसमें मुख्य रूप से चार श्रेणियों के कार्यों में बजट खर्च कर छात्र-छात्राओं को विवि में सुविधाएं दी जानी हैं। इसमें विवि में निर्माणाधीन मल्टी फैकल्टी फेज थ्री भवन के कार्य को पूरा करने, पुरानी डिस्पेंसरी के पास न्यू एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण, डिजिटल पुस्तकालय का भवन का निर्माण, इक्डोल भवन के पास बहुउद्देशीय भवन और आधुनिक स्टूडियो का निर्माण करना शामिल है। इन कार्यों के लिए करीब 25 करोड़ की डीपीआर बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे तीस करोड़ मरम्मत और रखरखाव के लिए करीब तीस करोड़ की डीपीआर बनाई है। इसमें छात्रावासों की मरम्मत करने, विवि के एकेडमिक ब्लॉक, नान एकेडमिक और शैक्षणिक विभागों तथा पुस्तकालय भवनों के मरम्मत कार्य शामिल हैं। इसके अलावा आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास रूम, लैब अपग्रेडेशन, लाइब्रेरी पुस्तकालय के डिजिटाइजेशन, स्टार्टअप और इक्यूबेशन, कौशल विकास सेंटर, कॅरिअर गाइडेंस, काउंसलिंग सेंटर के अलावा साॅफ्टवेयर खरीद के लिए 40 करोड़ की डीपीआर बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें