फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू अभी नहीं करवाएगा पुनर्वास मनोविज्ञान पीजी डिप्लोमा कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीआई के मानकों को पूरा न करने पर लिया कोर्स स्थगित करवाने का फैसला, औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा विवि
विज्ञापन

कोर्स से सामाजिक पुनर्वास विशेषज्ञ किए जाते हैं तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मनोविज्ञान विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पुनर्वास मनोविज्ञान में पीजी डिप्लोमा कोर्स न करवाने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय की ओर से 13 अक्तूबर को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि यह कोर्स एचबीआई की आवश्यक शर्तों को पूरा न करने के कारण स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष की ओर से जारी अधिसूचना में विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वह इस कोर्स के लिए इस वर्ष प्रवेश या अन्य प्रक्रिया की अपेक्षा न रखें। पुनर्वास मनोविज्ञान कोर्स के लिए आरसीआई की मान्यता प्राप्त करने के लिए कुछ तकनीकी और संरचनात्मक मानकों का पालन आवश्यक है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जब तक यह मानक पूरे नहीं हो जाते तब तक कोर्स को चलाना आरसीआई के निर्देशों के अनुरूप नहीं होगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले सत्र तक सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास किया जाएगा ताकि कोर्स आरंभ किया जा सके।
विज्ञापन


पुनर्वास मनोविज्ञान का यह कोर्स मानसिक विकलांगता, व्यावहारिक विकारों और सामाजिक पुनर्वास के क्षेत्र में विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया था। यह कोर्स मनोविज्ञान के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों में अत्यधिक लोकप्रिय रहा है और कई विद्यार्थी इसके माध्यम से पुनर्वास केंद्रों, अस्पतालों तथा परामर्श संस्थानों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। फिलहाल विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह कोर्स केवल इस सत्र के लिए स्थगित किया है और परिस्थितियां अनुकूल होने पर इसे आगामी शैक्षणिक वर्ष से आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें