हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 200 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने मंजूरी भी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
इनमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, समेत तीनों श्रेणियों के तहत पद भरे जा रहे हैं। प्रशासन ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है। सभी उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर तक आवेदन करने को कहा गया है।
वहीं, जम्मू कश्मीर, आसाम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, निकोबार, लक्षदीप, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश के अलावा पांगी व भरमौर सब स्टेशन के उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
ये हैं प्रोफेसर के पद की सूची
अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर के दो, राजनीति शास्त्र में दो और संस्कृत में एक पद पर भर्ती की जाएगी। इनके अलावा हिंदी में एक, केमिस्ट्री में 3 और बायोसाइंस में एक पद पर नियुक्ति की जानी है।
आईएमएस में 4, लॉ में 3, साइकोलॉजी में 2, लोक प्रशासन में 1, अर्थशास्त्र में एक, एजुकेशन में एक और परफॉर्मिंग आर्ट में एक पद पर भर्ती की जा रही है।
उधर, भूगोल में एक पत्रकारिता विभाग में एक, कंप्यूटर साइंस में एक, बायो टेक्नोलॉजी में एक, कॉमर्स में एक, इतिहास में एक और समाजशास्त्र में एक पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के भरने से यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।
ऐसोसिएट प्रोफेसर के इतने पदों पर भर्ती
अंग्रेजी विभाग में ऐसोसिएट प्रोफेसर के दो पदों, राजनीति शास्त्र में 1, संस्कृत में 2, हिंदी में एक, केमिस्ट्री में 6, बायोसाइंस में 2 और फिजिक्स में पांच पदों पर साक्षात्कार लिए जाएंगे।
इसके अलावा आईएमएस में 3, लॉ में 3, साइकोलॉजी में 1, अर्थशास्त्र में 4, गणित में 3, शिक्षा विभाग में तीन, परफॉर्मिंग आर्ट में एक और पत्रकारिता विभाग में एक पद पर भर्ती की जा रही है।
साथ ही कंप्यूटर साइंस में दो, कॉमर्स में दो, इतिहास में 2, समाजशास्त्र में एक, सोशल वर्क में एक, योगा स्टडीज में एक, भोटी में एक, लाइफ लॉन्ग लर्निंग में एक और लिंग्विस्टक विभाग में एक पद को भरा जा रहा है।
इतने असिस्टेंट प्रोफेसर होंगे भर्ती
अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक, संस्कृत में एक, हिंदी में दो, केमिस्ट्री में तीन, बायोसाइंस में सात, फिजिक्स में तीन, आईएमएस में चार पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
लॉ में तीन, लोक प्रशासन में एक, अर्थशास्त्र में तीन, परफॉर्मिंग आर्ट में एक, विजुअल आर्ट्स में एक, जियोग्राफी में एक, बायो टैक्नोलॉजी विभाग में एक और इतिहास विभाग में तीन पदों पर भर्ती की जा रही है।
साथ ही सोशल वर्क में एक, योगा में तीन, लाइफ लर्निंग लॉन्ग में तीन, फोरेन लेंग्वेज में एक, फिजिकल एजुकेशन में एक, फिलोस्फी में एक, एमटीए में एक, कॉमर्स में एक, फिजिकल एजुकेशन में एक, राजनीति शास्त्र में एक पद पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एचपीयू की वेबसाइट भी चैक कर सकते हैं।