फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू मार्च में करवाएगा पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

Mon, 20 Feb 2023 05:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लेकर बनी असमंजस की स्थिति को स्पष्ट की है। इसमें विवि ने साफ किया है कि पीजी कोर्स के सीबीसीएस क्रेडिट सिस्टम के लागू किए जाने के कारण बैच की प्रथम समेस्टर की परीक्षाएं मार्च में होंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लेकर बनी असमंजस की स्थिति को स्पष्ट की है। इसमें विवि ने साफ किया है कि पीजी कोर्स के सीबीसीएस क्रेडिट सिस्टम के लागू किए जाने के कारण बैच की प्रथम समेस्टर की परीक्षाएं मार्च में होंगी। इसमें सिर्फ एमएससी जियोलॉजी, एमएबी ग्रामीण विकास और एमए ट्रांसलेशन की परीक्षाएं पूर्व में घोषित किए गए शेड्यूल के अनुसार इसी माह शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा अन्य स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की प्रथम सेमेस्टर (क्रेडिट सिस्टम, सीबीसीएस ) की परीक्षाओं का शेड्यूल विवि अलग से जारी करेगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि एमएससी जियोलॉजी, एमबीए आरडी और एमए ट्रांसलेशन पीजी कोर्स की परीक्षाएं पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार इसी माह शुरू हो जाएंगी। डेटशीट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। विश्वविद्यालय ने कुछ पीजी कार्स की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल पूर्व में जारी कर दिया था। इसके साथ ही विवि ने 16 फरवरी से रि अपीयर की परीक्षाएं शुरू की थी और रेगुलर सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू करने का पूर्व में निर्णय लिया था। इस कारण पीजी कोर्स के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों में परीक्षा शुरू होने को लेकर असमंजस बना था। इसे अब विवि ने तीन कोर्स के अलावा अन्य कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को मार्च में किए जाने की अधिसूचना जारी कर असमंजस को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें