कॉलेजों में प्रथम और तृतीय सत्र के छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले सत्र में गलत परीक्षा फार्म भरने के कारण लटके परिणाम से सबक लेकर विवि ने कॉलेजों और छात्रों को ऑनलाइन फार्म भरने को लेकर खास गाइडलाइन जारी की है।
विवि की वेबसाइट पर भी लिंक उपलब्ध करवाया है। दस अक्तूबर तक पूरी की जाने वाली प्रक्रिया स्टेप वाइज छात्रों को समझाने के साथ फार्म भरने से पूर्व आवश्यक दस्तावेज, अकाउंट क्रिएट करने, उसमें नाम पते के साथ मेजर-माइनर, कंपलसरी कोर्स के नाम के साथ टाइटल पहले से तैयार करने की भी आवश्यक जानकारी दी है।
कॉलेज स्तर पर फार्म भरने में कोई गलती न हो, इसके लिए प्राचार्य और शिक्षकों को अकाउंट क्रिएट करने से लेकर हर तरह की एंट्री को लेकर गाइड लाइन जारी की है। गाइड लाइन जारी करने से उम्मीद की जा रही है कि इस बार प्रथम और तृतीय सत्र में भरे जाने वाले फार्म में वे गलतियां नहीं रहेंगी, जो पहली बार रही थीं।
छात्रों को खोलना होगा अकाउंट
प्रथम सत्र के छात्रों को ई-मेल अकाउंट खोलना होगा। तृतीय सत्र के छात्रों का वही अकाउंट रहेगा। छात्र अपना अकाउंट बनाते समय यूजर नेम और पासवर्ड अपने पास लिख लें। तृतीय सत्र के छात्र पुराने अकाउंट में लॉग इन करें।
पासवर्ड भूलने/ई-मेल बदलने को कॉलेज में संपर्क करें। पासवर्ड भूलने पर फॉरगोट पासवर्ड की ऑप्शन पर जाएं। फार्म भरते समय मेजर-माइनर, कंपलसरी, विषयों संबंधित जानकारी लिख लें। दसवीं, 12वीं के दस्तावेज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रति पास रखें।
ऑनलाइन फार्म भरने के बाद इसे डाउनलोड कर इस पर हस्ताक्षर कर रेगुलर छात्र प्राचार्य और इक्डोल छात्र निदेशक इक्डोल अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षण एवं मुक्त अध्ययन केंद्र के पास इसकी हार्ड कॉपी जमा करवाएं।
परीक्षा फार्म भरने में होगी जेब ढीली
संकाय फीस+ प्रैक्टिकल फीस---प्रति पेपर-------फीस पहले
परीक्षा पंजीकरण फीस बीए---------400+ 100-------250/270 रेगुलर/प्रा.
बीकॉम ----------------------------600+100--------280/295
बीएससी----------------------------600+200--------280/295
बीसीए/बीबीए/बीटीए---------------800-------------300 350
बीए एलएलबी----------------------300
शास्त्री-------------------------------1400