फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: बीएड की श्रेणीवार मेरिट 20 को होगी जारी, दो दिन बाद शुरू होंगे आवेदन

Sat, 16 Sep 2023 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कमेटी ने बीएड की प्रवेश प्रक्रिया को 35 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस बार कमेटी ने बीएड की सभी श्रेणी की सीटों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट आधार पर भरने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) सूबे के बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची 20 सितंबर को जारी करेगा। शुक्रवार को एचपीयू में आयोजित बीएड प्रवेश एवं ऑनलाइन काउंसलिंग कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि एचपीयू और सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए 20 को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

विज्ञापन


ईसी से मंजूर आरक्षण रोस्टर के अनुरूप बनाई जाने वाली मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कमेटी के निर्णय के अनुसार 22 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन के लिए विवि का पोर्टल खुलेगा। 22 को ही आवेदन से संबंधित विस्तृत दिश-निर्देश वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। छात्रों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं वे अधिकतम पांच कॉलेज की प्राथमिकता भर सकेंगे। कमेटी ने बीएड की प्रवेश प्रक्रिया को 35 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस बार कमेटी ने बीएड की सभी श्रेणी की सीटों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट आधार पर भरने का निर्णय लिया है। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने बताया कि बीएड कल्चरल और स्पोर्ट्स कोटे की सीटों के लिए जिन्होंने आवेदन किया है, उनके लिए विवि परिसर में कल्चरल ट्रायल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, खेल कोटे के तहत ग्राउंड टेस्ट विवि में होगा। इसकी तिथि अलग से जारी की जाएगी। इन श्रेणी में पूर्व में आवेदन कर चुके छात्र अपनी मूल श्रेणी के तहत भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कमेटी ने ऑनलाइन काउंसलिंग प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए अलग से तीन हेल्पलाइन नंबर ऑनलाइन आवेदन शुरू करने के साथ जारी करने का निर्णय लिया है। बीएड काउंसलिंग एचपीयू और एसपीयू से संबद्ध 75 सरकारी-िनजी बीएड संस्थानों की 8500 सीटों के लिए होगी। बीस हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। 

इक्डोल में बीएड कला संकाय की 205 सीटें भरीं
एचपीयू के इक्डोल केंद्र में शुक्रवार को बीएड की कला संकाय सीटों के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग हुई। इसमें कुल 390 अभ्यर्थियों में से 205 का प्रवेश हुआ। शेष 170 सीटों के लिए शनिवार को काउंसलिंग होगी। प्रवेश कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप कटोच ने बताया कि कला संकाय में 375 में से 205 सीटों पर प्रवेश दे दिया गया है। विद्यार्थियों को रोलनंबर, स्टडी मेटिरियल भी दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें