हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम जल्द घोषित करेगा। प्रदेश विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए पीजी डिग्री कोर्स के लिए हुईं प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम 20 जून से पहले घोषित करेगा। यह दावा विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने किया है।
उन्होंने कहा कि विवि के 13 पीजी कोर्सों की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी मैथ, एमटीटीएम, एफवाईआईसीटीटीएम का परिणाम एक जून को घोषित किया है।
एचपीयू मेट, एमबीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम 31 मई को घोषित किया गया है। बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम सात जून, एमएड का सात जून, एमए अर्थशास्त्र का परिणाम आठ जून, एमए ग्रामीण विकास, एमए योग, एमए पीईआर आर्ट्स, एमकॉम, एमए इतिहास का परिणाम आठ जून को घोषित किया है।