हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड जनवरी बैच की परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं फरवरी और मार्च में होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से डेटशीट नियमित कॉलेजों के बीएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर तथा दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (सीडीओई) के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। परीक्षाएं दो सत्रों सुबह और शाम काे होगी। सुबह के सत्र की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। सुबह सत्र में चाइल्डहुड एंड डेवलपमेंट ईयर्स, लर्निंग एंड टीचिंग, कंटेम्पररी इंडिया एंड एजुकेशन, असेसमेंट फॉर लर्निंग, लैंग्वेज अक्रॉस द करिकुलम, ड्रामा एंड आर्ट इन एजुकेशन, अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन्स एंड सब्जेक्ट्स, लाइफ साइंसेज, गणित, फिजिकल साइंसेज, सोशल साइंसेज, कॉमर्स, इंग्लिश, हिंदी और संस्कृत शिक्षण से जुड़े विषयों की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। सुबह की परीक्षाएं 9 से 12 बजे तक 80 अंकों के पेपर और 9 बजे से 10.30 बजे तक 40 अंकों के पेपर के रूप में होंगी।