पीएचडी प्रवेश के लिए बनाए सात केंद्र
शिमला। पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए परिसर के सात भवनों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में सुबह दस और दोपहर बाद दो बजे से परीक्षाएं होंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि आंबेडकर भवन परीक्षा केंद्र में सुबह दस बजे के सत्र में पीएचडी विजुअल आर्ट, केमिस्ट्री, मैनेजमेंट, लॉ की प्रवेश परीक्षा होगी। विधि विभाग में सुबह दस बजे से कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, संस्कृत की प्रवेश परीक्षा होगी। साइंस ब्लॉक में जूलॉजी, सोशल वर्क, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर बाद के दो बजे से विधि विभाग में अर्थशास्त्र, इंग्लिश, साइकोलॉजी, एजूकेशन। साइंस ब्लॉक में पीएचडी कामर्स, माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद मल्टी फैकल्टी भवन, बायोटेक और इक्डोल भवन में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें टूरिज्म, पीएचडी हिंदी, बॉटनी, पीएचडी शारीरिक शिक्षा और पीएचडी भूगोल की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
काॅमर्स में सर्वाधिक 205 आवेदन
पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए कॉमर्स में सबसे अधिक 205 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इसके अलावा जूलॉजी के लिए 168, इंग्लिश के लिए 157, केमिस्ट्री के लिए 144, लॉ के लिए 140, हिंदी के लिए 134, कंप्यूटर साइंस के लिए 102 आवेदन आए हैं। विजुअल आर्ट के लिए सिर्फ एक, मैनेजमेंट के लिए 72, बायोटेक के लिए 49 ने, मैथ को 86 ने, फिजिक्स को 59, संस्कृत को 45 ने, सोशल वर्क को आठ ने, पत्रकारिता के लिए 29 ने, अर्थशास्त्र को 66 ने, साइकोलॉजी को 47 ने, एजूकेशन पीएचडी को 90 ने, माइक्रो बायोलॉजी को 28 ने, टूरिज्म को 71 ने, बॉटनी को 28, शारीरिक शिक्षा को 55 ने, भूगोल को 21 ने आवेदन किया है।