फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में चटक धूप खिलने से चढ़ने लगा पारा, जानें छह दिनों का माैसम पूर्वानुमान

Sat, 04 May 2024 06:28 PM IST
Krishan Singh डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में चटक धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को धाैलाकुआं में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ऊना में चटक धूप खिलने से चढ़ा पारा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चटक धूप खिलने से पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को धाैलाकुआं में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के शनिवार को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान फेल साबित हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में दिनभर धूप खिली रही। विभाग के अनुसार 5 से 8 मई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर माैसम खराब बना रह सकता है। 9 व 10 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 26.4
सुंदरनगर 32.6
धर्मशाला 29.4
ऊना 35.0
नाहन 34.2
सोलन 33.4
कांगड़ा 34.6
मंडी 31.6
बिलासपुर 38.0
हमीरपुर 29.7
जुब्बड़हट्टी 29.8
रिकांगपिओ 26.2
धाैलाकुआं 39.8
बरठीं 35.7
कसाैली 30.6
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.7, सुंदरनगर 15.5, भुंतर 14.7, कल्पा 8.4, धर्मशाला 18.8, ऊना 13.6, नाहन 18.5, केलांग 3.1, पालमपुर 16.0, सोलन 15.4, मनाली 8.7, कांगड़ा 19.2, मंडी 16.5, बिलासपुर 17.9, हमीरपुर 17.5, चंबा 16.3, डलहाैजी 4.5, जुब्बड़हट्टी 15.4, कुफरी 11.8, कुकुमसेरी 2.9, नारकंडा 10.9, भरमाैर 10.9, रिकांगपिओ 11.9, धाैलाकुआं 22.1, बरठीं 16.8, कसाैली 17.9, पांवटा साहिब  22.0, सराहन 12.5 और  देहरागोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें