प्रदेश विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 ये स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में सीबीसीएस क्रेडिट सिस्टम शुरू किया गया है। इसलिए पुराने अंक आधारित पैटर्न की परीक्षाए और सीबीसीएस में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग होंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 ये स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में सीबीसीएस क्रेडिट सिस्टम शुरू किया गया है। इसलिए पुराने अंक आधारित पैटर्न की परीक्षाए और सीबीसीएस में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग होंगी। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक उन्हें हर हाल में पुराने पैटर्न में तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के शेष बचे सिलेबस को हर हाल में 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विभागाध्यक्षों के अनुसार सभी पीजी कोर्स का 80 फीसदी सिलेबस पूरा कर लिया गया है। पीजी के पुराने सिस्टम में तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं विश्वविद्यालय 15 दिसंबर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। बैठक में डीएस प्रो. चंदेल ने मौजूद रहे। प्रो. कुलभूषण ने कहा कि इस सत्र से पीजी कोर्स में प्रथम सेमेस्टर से सीबीसीएस लागू किया गया है, इसलिए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी में और पुराने अंक आधारित मूल्यांकन वाले सिस्टम में तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से करवाने की तैयारी है।