फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस में कोई राहत नहीं, एचपीयू ने आवेदन को खोला पोर्टल

Sat, 06 Jun 2020 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के महिला अभ्यर्थियों से भर्ती परीक्षाओं की फीस से छूट दिए जाने के फैसले को नजरंदाज कर विवि ने शुक्रवार शाम तक भर्ती पोर्टल खोलने का दावा किया है। बी, सी और डी श्रेणी के 274 पदों पर शुरू की गई भर्ती के लिए 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कोरोना महामारी के मुश्किल समय में विवि प्रशासन ने आवेदन की फीस को बढ़ाने और महिलाओं की फीस माफ किए जाने पर कोई राहत न देकर भर्ती शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मामले में प्रदेश सरकार की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे है। बेरोजगार युवा बढ़ाई गई फीस का विरोध कर रहे हैं, छात्र संगठनों ने तो फैसला वापस एन लेने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन तक की चेतावनी विवि को दी है। युवाओं को हैरानी इस बात की है कि सरकार के आदेशों को पलट दिए जाने के बावजूद सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे यही जाहिर होता है कि सरकार से विवि को मनमाफिक फीस वसूलने को हरी झंडी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें