तीसरे पेपर में शून्य वाले छात्र इसी सेमेस्टर के पहले दो पेपर और चौथे पेपर में अच्छे अंकों से पास हुए हैं। सेमेस्टर के सभी पेपरों में पास छात्रों को शून्य अंक देना पेपर जांचने वाले प्राध्यापकों की कार्यप्रणाली पर सवाल है। छात्रों ने बताया कि पेपर में फेल ही करना था तो शून्य न देकर एक से 25 अंक के बीच कोई न कोई अंक जरूर मिलते।
शून्य अंक वाले छात्रों को पुनर्मूल्यांकन कराना होगा। नाहन ही नहीं, अन्य कालेजों में भी छात्रों के शून्य अंक आए हैं। इसकी जांच की जाएगी। पेपर जांचने वाले प्राध्यापकों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। पेपर की जांच बाहर से करवाई जाती है। पेपर जांच के लिए कहां गया, इसकी जानकारी विवि प्रशासन को भी नहीं होती। - डॉ. जेएस नेगी, परीक्षा नियंत्रक, एचपीयू