फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एचपीयू ने बीएड में प्रवेश के लिए ओपन आवेदन मांगे

Thu, 17 Oct 2019 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी और सरकारी संस्थानों की प्रवेश से लेकर काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के विवि के दावे फुस्स होते नजर आ रहे हैं। रविवार को मॉपअप राउंड के बाद खाली रहीं निजी कॉलेजों की 850 सीटें भरने को विवि ने ओपन ऑनलाइन आवेदन मांग लिए हैं।

विज्ञापन


इसमें पात्रता की सारी शर्तों में छूट दी है। प्रवेश परीक्षा में अपीयर नहीं होने वाले भी आवेदन के लिए पात्र बना दिए हैं। विवि के शिक्षा विभाग चेयरमैन की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से 17 और 18 अक्तूबर को आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए 1500 रुपये फीस देनी होगी। 20 अक्तूबर को विवि सभागार में काउंसलिंग होगी। अब स्नातक डिग्री की मेरिट के आधार पर बीएड में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए आवेदनकर्ता को अपने आवेदन फार्म की प्रति साथ लानी होगी। विश्वविद्यालय के निजी बीएड कॉलेजों पर इतना मेहरबान है कि ऑनलाइन काउंसलिंग के मॉपअप रांउड के बाद अब प्रवेश ओपन कर दिया गया है।
विज्ञापन


विवि के अपने शिक्षा विभाग और धर्मशाला स्थित सरकारी बीएड संस्थान में दो सितंबर से कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बीस को होने वाली काउंसलिंग में प्रवेश पाने वाले नए आवेदक सीट पाने के बाद कैसे डेढ़ माह की पढ़ाई को पूरा कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें